जमशेदपुर के मानगो का रहने वाले दंपति डॉक्टर महेंद्र कुमार और डॉक्टर प्रियांशी ने शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम लोगों को किया जागरूक

जमशेदपुर के मानगो का रहने वाले दंपति डॉक्टर महेंद्र कुमार और डॉक्टर प्रियांशी ने शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आम लोगों को जागरूक किया। उन्होंने आम लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की। नुवोको सीमेंट प्लांट के एचओडी सह रामकृष्णा हेल्थ केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉक्टर महेंद्र कुमार ने थायरोकेयर के साथ अटैचमेंट कर एक घंटे में रैपिड एंटीजन टेस्ट का रिपोर्ट मोबाइल में उपलब्ध कराने का वादा किया। उन्होंने बताया कीट के माध्यम से घर मे जाकर टेस्ट करने के बाद 1 घंटे के अंदर मुंबई से रिपोर्ट लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। इसके लिए बहुत जल्द ऑनलाइन नंबर जारी किया जाएगा। ताकि कोरोना पॉजिटिव होने पर लोग अपने को सुरक्षित कर सके। इसके लिए सभी प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया जीवन और जीविका दोनों को सुरक्षित रखना जरूरी है। फिलहाल जो कोविड-19 का पेशेंट जांच में आ रहे हैं वे ए सीएटेमैटीक है। इसका मतलब पॉजिटिव है उनमें कोई सिम्टम्स नहीं है। उन्होंने कहा हल्का सर्दी खासी बुखार है इसके लिए घबराने की जरूरत नहीं है। नजदीकी डॉक्टर से सलाह ले और घर मे ही आइसोलेटेड हो जाय ताकि समाज और परिवार सुरक्षित रह सके। वहीं डॉ प्रियांशी ने बताया अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जो वैक्सीन नही लिए है। उन्होंने बताया सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन एकमात्र उपाय है। साथ ही सरकार के गाइड लाइन के अनुसार मार्क्स पहनना दूरी बना के रखना बहुत जरूरी है। यह सोच सभी के अंदर होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!