गोपालपुर गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेता हुए पुरस्कृत

Spread the love


खरसावां प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर फुटबॉल मैदान में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर जय रामेश्वरम बाबा समिति की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमी सिंहभूम के सांसद प्रतिनिधि प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता में जवानों का दौड़, बड़ी लड़कियों का दौड़, छोटी लड़कियों का दौड़, लड़कियों का म्यूजिकल चेयर रेस, जीके रेस, लड़कियों का सुई धागा रेस, लड़कियों का चुका रेस, लड़कियों का हंडी फोड़, चम्मच रेस, बैलून फोड़, बूढ़ों का दौड़, बुढ़ीयों का तेज चाल, जवानों का साइकिल रेस आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्राण मेलगांडी,पंचायत के मुखिया दशरथ सोय, सुशील महतो, दिलीप तांती,सानगी हेम्ब्रम, कविराज महतो, दीपक महतो,तापस महतो समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *