बिरसानगर जोन नंबर एक में पेड़ की डाल काटने के विवाद में शनिवार को मारपीट हुई है। पेड़ की डाल काटने से मना करने पर

एक युवक रोहित कुमार ने अपनी पड़ोसी महिला छुटू मीना रविदास को पत्थर से मार कर घायल कर दिया है। महिला का सर फट गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल महिला की बेटी मोनी रविदास ने बताया कि उसकी आधी जमीन पर रोहित ने कब्जा कर लिया है। मोनी रविदास ने बताया कि उसके आंगन में एक पेड़ है और इस पेड़ के पत्ते रविदास के छत पर गिरते हैं। इसी को लेकर रोहित झगड़ा करता है। वह आज पेड़ की वह डाल काटने जा रहा था। मना करने पर उसने मारपीट कर घायल कर दिया। मोनी रविदास ने बताया कि रोहित रविदास से पूरा मोहल्ला परेशान है। उसका टॉयलेट तिरपाल से बना है रोहित उसके टॉयलेट में भी तक झांक करता है। इसका विरोध करने पर भी वह मारपीट पर उतारू हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Chamakta Bharat Content is protected !!