देश में लोकतंत्र का महापर्व की घोषणा आज कर दी गई है। कुल सात चरणों में पूरे देश में लोकसभा का आम चुनाव करवाया जाएगा।

रांची

चुनाव की घोषणा होने के बाद नेता प्रतिपक्ष झारखंड विधानसभा अमर कुमार बाउरी ने देश के 140 करोड़ जनता को शुभकामनाएं दी और चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वाहन किया।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार है। इस बार एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी वहीं भाजपा 370 से अधिक सीटों पर कमल खिलाएगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड में भी सभी 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की जीत निश्चित तौर पर होगी।
उन्होंने सभी से इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आह्वाहन किया। वहीं चुनाव आयोग को पूरे देश में निष्पक्ष एवं भय मुक्त चुनाव करवाने का अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *