जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया,

Jamshedpur

बाराद्वारी में जंहा 90 लाख की योजना का शिलान्यास किया जंहा सड़क किनारे किनारे फेबर्बलौक का काम होना है, तो वंही बिरसानगर में 9 करोड़ की सड़क की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, जंहा बिरसानगर में कई जगहों पर सड़क बनाने की योजनाएं है, जिसका शिलान्यास आज विधायक सरयू राय ने किया, इस मौके पर स्थानीय लोगों के साथ साथ उनके पार्टी के अनेकों नेता मौजूद रहे, इस मौके पर विधायक सरयू ने कहा कि यह इलाका टाटा कंपनी के अधीन आता है, जंहा जंहा टाटा का क्षेत्र है वंहा कंपनी को मूलभूत सुविधाओं को बहाल करना कंपनी का काम है, मगर कंही ना कहीं टाटा कंपनी अपना दाइत्व को नही निभा रहा है, जिसको लेकर उन्होंने कंपनी के आला अधिकारियों से बात करने की बातें कही है, वंही विधायक सरयू राय ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में कई योजनाओं का शिलान्यास आज किये है, उन्होंने कहा कि साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है, स्थानीय लोगों से विधायक सरयू राय ने उनकी क्षेत्र की समस्याओं को जाना और उन सुविधाओं को जल्द बहाल करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया है। इस मौके पर बाराद्वारी और बिरसानगर के स्थानीय लोगों ने विधायक सरयू राय का अभिनंदन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *