आजसू नेता हरेलाल महतो ने गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया प्रमाणिक को किया सम्मानित

Spread the love

चांडिल। चांडिल के हाटतोला निवासी बाबूलाल प्रमाणिक की बेटी प्रिया प्रमाणिक ने झारखंड स्टेट ओलम्पियाड – 2023 में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। प्रिया के पिता बाबूलाल प्रमाणिक पेशे से नाई हैं, जो चांडिल बाजार में सैलून चलाते हैं। गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया प्रमाणिक प्लस टू उच्च विद्यालय चांडिल में नौवीं कक्षा की छात्रा हैं। झारखंड स्टेट ओलम्पियाड – 2023 प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान विषय पर प्रिया प्रमाणिक ने भाग लिया था, जिसमें उसने बेहतर प्रदर्शन करके गोल्ड मेडल जीता है। इस खबर को जानकारी मिलने के बाद लोग प्रिया प्रमाणिक तथा उसके माता पिता को बधाई दे रहे हैं।

इस बीच आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो चांडिल हाटतोला स्थित प्रिया प्रमाणिक के घर पहुंचकर बधाई दी। हरेलाल महतो ने प्रिया प्रमाणिक को शॉल ओढ़ाकर एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, प्रिया के पिता बाबूलाल को बधाई दी। इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा कि वैसे तो हमारे क्षेत्र में शिक्षा व खेलकूद जैसी व्यवस्था की कमी है लेकिन इसके बावजूद यहां के युवा अपने परिश्रम और प्रतिभा से क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं। हरेलाल महतो ने कहा कि होनहार युवाओं से ही क्षेत्र का नाम रौशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी अभाव के कारण युवाओं को प्रतिभा प्रदर्शन करने का उचित मंच नहीं मिल रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हरेलाल महतो ने कहा कि उनके द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजना तैयार किया जा रहा है जो बहुत जल्द धरातल पर दिखने लगेगा। इस मौके पर आजसू छात्र संघ प्रखंड अध्यक्ष बिजय मोदक, महिला नेत्री रेखा प्रमाणिक, बॉबी जालान, रौशन शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *