
चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) ईंचागढ़ के लाइफ कहें जाने वाले पातकुम सें पाटपुर नहर होते हुए दुलमीडीह सें लावा तक 16.76 किमी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन मंगलवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चौहमुखी विकास के लिए मेरे पति स्वर्गीय सुधीर महतो दिन रात लोगों को सेवा करते थे। उनके अधूरे छोड़ें विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने का काम कर रहा हूं। विधायक ने कहा ईचागढ़ विधानसभा के लोग जो आशा और विश्वास के साथ आशीर्वाद देने का काम किया है उसे बखूबी निभाने का काम कर रहा हूं। विधायक ने कहा करीब 17 किमी सड़क का निर्माण 32 करोड़ 21 लाख रुपये के लागत सें किया जाएगा। विधायक सविता महतो ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईचागढ़ के महत्वपूर्ण सड़क की स्वीकृति देने के लिए धन्यवाद दिए। मालूम हो कि उक्त सड़क के निर्माण के लिए विधायक सविता महतो ने विधानसभा के सत्र में कई बार मांग कर चुके थे। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मिलकर उक्त सड़क निर्माण के लिए आग्रह किया था। पातकुम सें डुमटाड़ होते हुए लावा तक सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जानते में भी काफी हर्ष दिखे गए। लोगों ने राज्य के पूर्ब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक सविता महतो के प्रति उक्त सड़क का भूमि पूजन करने से आभार व्यक्त किया। मौके पर ईंचागढ़ के राजा प्रशांत कुमार आदित्यदेव, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, जिप सदस्य ज्योति लाल मांझी, अनुमंडल पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो, एसडीपीओ सुनील कुमार रजवाड़, बीडीओ कीकू महतो, सीओ दीपक प्रसाद, झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कु, पप्पू वर्मा, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, नीताई उरांव, हरिदास महतो, कृष्णा किशोर महतो, सपन सिंहदेव, प्रमुख गुरुपद मार्डी, राखोहरि सिंह मुंडा, गुप्तेश्वर महतो, अभय यादव, धरमु गोप, अमित सिन्हा, पंचान्न पातर, पशुपति बागची, राहुल वर्मा, शंकर लायेक, सुदामा हेंम्ब्रम सहित कई लोग उपस्थित थे।