भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर ओम हनुमान सेना द्वारा पूरे देश भ्रमण के लिए रथ यात्रा निकाली गई है इस रथ का आगमन रविवार को जमशेदपुर में हुआ जिसका श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया

500 सालों के बाद भावी राम मंदिर का निर्माण हो रहा है इसे लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है इसी क्रम में 26000 किलोमीटर का सफर तय कर बीकानेर से एक रथ यात्रा निकाली है जो की विभिन्न राज्यों से होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो रही है इसी क्रम में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा से होते हुए यह रथ यात्रा जमशेदपुर पहुंची, जिनका स्वागत मानगो के लोगों ने किया, मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के कल्याण को लेकर शहर वासियों के द्वारा जो जल अयोध्या राम मंदिर के लिए भेजा जा रहा है वह जल प्रभु श्री राम को अर्पण होगा ताकि जमशेदपुर शहर का कल्याण हो सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *