जमशेदपुर के सुंदर नगर शिव शक्ति मंदिर का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जहां शशिकांत ओझा को अध्यक्ष पद के लिए और सचिव पद के लिए कमलेश कुमार सिंह को निर्विरोध चुन लिया गया जहां उनके द्वारा मंदिर के उत्थान और सभी को साथ लेकर चलने की बात कही गई

मंदिर कमेटी द्वारा हर 3 वर्ष में मंदिर के उत्थान को लेकर चुनाव करवाया जाता है जहां मंदिर कमेटी के 222 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने उम्मीदवार का चयन करते हैं इस वर्ष भी मंदिर कमेटी द्वारा 24 दिसंबर को चुनाव की घोषणा की गई जहां मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया व पूर्व मुखिया एवं आजीवन सदस्यों की मुख्य भूमिका रही, इस चुनाव में स्वेच्छा से शशिकांत ओझा को अध्यक्ष पद और कमलेश सिंह को सचिव पद के लिए चुन लिया गया जहां उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की बात कहते हुए मंदिर के उत्थान के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की बात कही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *