झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है इसे लेकर पूर्वी सिंभूम जिला प्रशासन ने खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुबली पार्क में बड़ी एलइडी स्क्रीन का उद्घाटन किया जहां पार्क घूमने आए शहर वासी खेल के सीधा प्रसारण का आनंद उठा सकेंगे

इस एलईडी स्क्रीन का उद्घाटन पूर्वी सिंभूम जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया और खुद कनीय पदाधिकारियों के साथ खेल का लुत्फ उठाया, जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक खेल होगा खेल का आगाज हो चुका है ऐसे में इस खेल का आनंद शहर वासी ले सके खिलाड़ियों का मनोबल बढ़े इसे लेकर जिला प्रशासन के द्वारा एक नई पहल की जा रही है एलईडी स्क्रीन के जरिए शहर वासी खेल का भरपूर आनंद उठा सकेंगे सीधा प्रसारण देख सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *