जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टिनप्लेट अस्पताल में डेंगू की मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया.

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया. हंगामे की सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को शांत कराया. दरअसल टेल्को प्रेम नगर निवासी बिपिन राय की 23 वर्षीय बेटी निधि कुमारी को परिजनों ने तबियत खराब होने पर 3 अक्टूबर को टिनप्लेट अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

निधि ऑनलाइन फूड डिलिवरी कंपनी में काम करती थी और ग्रेजुएट कॉलेज से पीजी की तैयारीकर रही थी. पिता बिपिन ने बताया कि 3 अक्टूबर को उसे अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उसका इलाज अस्पताल के जनरल वार्ड में हो रहा था. बुधवार देर शाम उसकी स्थिति बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बिपिन ने बताया कि डॉक्टरों को रेफर करने को भी कहा था पर उन्होंने रेफर नही किया. अंत में उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *