जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम अस्पताल परिसर में देसी कट्टा लेकर घूम रहे एक युवक को अस्पताल के होमगार्ड के जवानों ने धर दबोचा.

पूछताछ में युवक ने अपना नाम उज्ज्वल शर्मा बताया और बताया कि वह मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 का रहने वाला है. जवानों ने उसे साकची पुलिस के हवाले कर दिया.

मिली जानकारी के अनुसार तीन युवक अस्पताल परिसर में लूट के उद्देश्य से घूम रहे थे. इसकी सूचना होमगार्ड के जवानों को मिली. जवानों ने एक युवक को पकड़ा पर दो युवक भागने में सफल हो गए. तलाशी लेने पर युवक की कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *