स्वतंत्रता सेनानी, झारखंड आंदोलनकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद अमानत अली अंसारी साहब का 100वें जन्मदिन को जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में रांची के पुराना विधानसभा सभागार में केक काटकर मनाया गया।

Spread the love

इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों से सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने बधाई दी एवं लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मोमिन कॉन्फ्रेंस के प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली अंसारी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी, पूर्व सांसद राम टहल चौधरी, पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, अपना वक्तव्य दिया। इस अवसर पर मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष नसीम अंसारी, उपाध्यक्ष तनवीर अहमद अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, जावेद अख्तर अंसारी, गुलरेज अंसारी, शमीम अंसारी, वसीम अंसारी, इमरान अंसारी ने फूलों का गुलदस्ता देकर 100वें जन्मदिन की मुबारकबाद दी
इस अवसर पर नेता उदयों ने अपनी बात रखते हुए कहां की अमानत अली झारखंड के नहीं देश के धरोहर है उनके संघर्षील जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की आजादी में अमानत अली जी जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, अब्दुल रजाक अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, सुभाष चंद्र बोस सरीखे नेताओं के साथ देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया और साथ ही साथ अलग झारखंड राज्य के लिए शिबू सोरेन, ऐ के राय शरीखे झारखंड आंदोलनकारीयों के साथ मिलकर वानर सेना में बनाकर झारखंड के आंदोलन में अपना ताकत झोंक दिया यही नहीं एकाकृत बिहार के समय में इन्होंने दलित पिछड़ा और मोमिन बिरादरी के लिए संघर्ष किया। यह शुरू से कांग्रेस पार्टी से जुड़कर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सरीखे नेताओं को मोमिनो के उत्थान के लिए कई योजनाएं लागू करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *