जंगल में पता तोड़ने गए व्यक्ति को गजराजों ने पटक कर मार डाला

चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के गांगुडीह पुनर्वास स्थल के पास जंगल में गजराजों के झुंड ने 45 वर्षीय व्यक्ति भीम गोप को कुचलकर मार डाला।मृतक भीम गोप गांगूडीह पुनर्वास स्थल का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक भीम गोप बुधवार को जंगल से पता लाने के लिए गया हुआ था। देर शाम बाद भी जंगल से नहीं लौटने पर उसके घर वालों ने उसकी काफी खोजबीन की। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जंगल में उसका शव को देखा तथा इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में इस वर्ष गजराजों के हमले में छह लोगों को जान चली गई है। इस घटना के बाद गांगुडीह पुनर्वास स्थल में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक मृतक मजदूरी के काम करता था तथा कुछ दिन पहले वह वन विभाग के नर्सरी में भी काम कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *