जहां एक तरफ चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर पूरा देश गर्व का पल महसूस कर रहा है वही बिष्टुपुर स्थित डीएवी स्कूल में शिक्षकों की खुशी देखते बन रही थी क्योंकि चंद्रयान-3 की टीम में बिष्टुपुर स्कूल से पास हुए छात्र आयुष झा भी शामिल है

भारत देश ने आज इतिहास के पन्ने में अपना नाम दर्ज कर लिया है रूस अमेरिका चीन के बाद भारत भी चांद पर पहुंचने वाला सफल देश हो चुका है, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर पूरे देशवासियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है देश का अंतिम व्यक्ति तक आज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है, इसी क्रम में बिष्टुपुर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शिक्षकों ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का लाइव देखा, क्योंकि सबसे बड़ी बात है कि डीएवी पब्लिक स्कूल का छात्र आयुष झा चंद्रयान-3 की टीम में शामिल है शिक्षकों ने बताया कि आज पूरा देश इसरो पर गर्व कर रहा है साथ ही स्कूल इसरो की टीम में शामिल स्कूल से पास आउट छात्र आयुष झा गर्व महसूस कर रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *