खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुटू जंगल से प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास के दो हार्डकोर सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

खूंटी पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुटू जंगल मे नक्सलियों के भ्रमणशील होने की गुप्त सूचना मिली थी और उस जंगल मे नक्सलियों के बैठक होने की भी पूर्व सूचना थी। इसी सूचना पर एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ ओपी तिवारी की अगुवाई में कर्रा थाना की छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कटमकुटू जंगल से पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्रवण दास के दो हार्डकोर सक्रिय सहयोगियों को को 2 देशी कट्टा, 3 गोली, एक मोटरसाइकिल, पीएलएफआई पर्चा एवं अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *