
चांडिल। चांडिल प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत गांगूडीह पुनर्वास में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ओलचिकी व संथाली भाषा पठन पाठन के लिए टाटा स्टील फाउन्डेशन जमशेदपुर व गुरू गोमके पं रघुनाथ मुर्मू एकाडेमी द्वारा संचालित ओलचिकी अध्ययन केन्द्र का उद्घाटन किया गया। इस ओल चिकी उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मामा गुरूचरण किस्कू व विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सुधीर किष्कु ने पं रघुनाथ मुर्मू के तस्वीर पर श्रद्धांजलि देकर पठन पाठन अध्ययन केन्द्र का किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने नामांकन का शुरूआत किया। मौके पर गुरूचरण किस्कू ने कहा संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि से पढ़ाई चालू होने से संभाल बच्चे अपने भाषा लिपि जानने के साथ साथ संस्कृति को भी सिख सकेंगे। मौके पर मांझी बाबा बितन हांसदा,श्यामल मार्डी, विभूति मुर्मू, नेपाल बसेरा, महेश्वर मुर्मू अनिमा टुडू, बहादुर कुंम्भकार सहित कई लोग उपस्थित थे।