जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां 72 घंटे के अंदर परसुडीह पुलिस ने महेश दुबे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोल्डर को भी जप्त किया है

Spread the love

फरवरी 2022 को बागबेड़ा थाना अंतर्गत टैंपू चोरी मामले में बागबेड़ा संजय नगर निवासी मृतक महेश दुबे को चोरी का आरोपी बनाया गया था महेश दुबे द्वारा संजय नगर निवासी प्रदीप पात्रों को उस मामले में झूठ मुट फंसा दिया गया था, लगभग डेढ़ वर्ष बाद 2 अगस्त को प्रदीप पात्रो अपने मित्र ओशीन पात्रों और अन्य के साथ मिलकर परसुडीह थाना क्षेत्र के कालिया डीह गोशाला के पास शराब का सेवन कर रहा था तभी उसी रास्ते से पार हो रहे महेश दुबे ने प्रदीप पात्रों ओसिन पात्रो और उनके साथियों के साथ मिलकर शराब का सेवन करने लगे मौका पाकर प्रदीप पात्रों अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर महेश दुबे की हत्या कर डाली, फिलहाल पुलिस ने 72 घंटे के अंदर मामला का खुलासा करते हुए महेश दुबे हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप पात्रों और ओसिन पात्रों को गिरफ्तार कर लिया है अन्य के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है, जानकारी देते हुए एएसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मृतक महेश दुबे का अपराधिक इतिहास रह चुका है डेढ़ वर्ष पहले मृतक महेश दुबे को बागबेड़ा थाना क्षेत्र से टेंपो चोरी मामले में जेल भेजा गया था इस मामले में मृतक द्वारा बेवजह प्रदीप पात्रों को भी फंसा दिया गया था तब से प्रदीप पात्रों मौके की तलाश में था 2 अगस्त को प्रदीप पात्र अपने अन्य साथियों के साथ शराब का सेवन कर रहा था तभी महेश दुबे भी उनके साथ शराब का सेवन करने लगा मौका पाकर प्रदीप पात्रों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर महेश दुबे की हत्या कर दी, उन्होंने कहा कि हत्याकांड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया अन्य के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *