कुकडू प्रखंड अंतर्गत एदेलडीह में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित हुआ। मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो मौजूद थे। इस अवसर पर विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया। आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं का हरेलाल महतो ने स्वागत किया तथा संगठन के विचारधारा का पालन करने का संकल्प दिलाया। आजसू की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कारकीडीह के ग्रामप्रधान अजय सिंह मुंडा, हेमंत सिंह मुंडा, बासुदेव महतो, अशोक कुमार, भूत नाथ सिंह मुंडा, दिलीप मंडल, शक्ति पदो मंडल, गोरांगो प्रामाणिक, सुकदेव प्रमाणिक, सुभाष महतो, महेश्वर सिंह लायक, अशोक कुमार महतो, युधिष्ठिर महतो आदि शामिल हैं। इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू नेता हरेलाल महतो ने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार के गलत नीतियों के कारण युवाओं का वर्तमान और भविष्य दोनों ही बर्बाद हो रहा है। जिन वादों के साथ हेमंत सरकार सत्ता में काबिज हुई हैं, उन वादों को पूरा करने के बजाय युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। इस मौके पर ऋषिकेश महतो, तुलसी महतो, अशोक कुमार, भूतनाथ सिंह मुंडा, भीमनाथ महतो, मेघु प्रमाणिक, सुखदेव प्रमाणिक, विश्वरंजन महतो, हेमंत सिंह मुंडा, अजय सिंह मुंडा, असित मंडल, युधिष्ठिर महतो उपस्थित थे।