सोमवार को खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सफेद रंग की कार में सवार व्यक्ति लापा गांव के एक व्यक्ति को धक्का मार कर तेज गति से भाग रहा है। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस कार का पीछा कर उसे नगड़ा गांव के रास्ते में धर दबोचा। दोनों गांजा तस्कर उड़ीसा से खूंटी होते हुए रांची के लिए निकले थे। दोनो तस्करों को पकड़ने के बाद खूंटी पुलिस ने उस कार की तलाशी ली और उसमें 106 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। वाहन में सवार दोनों व्यक्तियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों व्यक्ति हजारीबाग जिला इचाक थाना के रहने वाले हैं जिसमें एक तस्कर 22 वर्षीय नागेंद्र कुमार पासवान उर्फ शुभम पासवान है वही दूसरा तस्कर 23 वर्षीय सुजीत कुमार यादव है। पुलिस ने इनके पास से 106 किलोग्राम गांजा, एक फर्जी नंबर प्लेट लगा हुआ सफेद रंग की कार, दो मोबाइल और दो अतिरिक्त नंबर प्लेट भी बरामद किया है।