जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र मे मानगो नगर निगम द्वारा घरों से पानी के मोटर को खोल कर जब्त किये जाने का विरोध जताया है, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे इन्होने जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया.

इन्होने कहा की मानगो क्षेत्र मे पानी की आपूर्ति सही तरीके से नहीं की जा रही है, स्तिथि ऐसी है की लोग पानी का बिल हर महीने भर रहे हैं जबकि नल तक पानी ही नहीं पहुँच रहा है, मजबूरन लोग पैसे लगाकर और बिजली का बिल भुगतान कर मोटर लगाने पर विवस है, पूर्व मे इस मामले को लेकर स्थानियों ने नगर निगम मे शिकायत दर्ज की थी लेकिन नगर निगम इसका दोषारोपण पेयजल विभाग को देती है और पेयजल विभाग इसका दोष विद्दूत विभाग पर मढ़ देती है, लेकिन इसका खामियाजा केवल जनता को भुगतना पड़ता है, इन्होने कहा की नगर निगम मोटर हटा दे लेकिन पानी की सप्लाई सही तरीके से हो इसे सुनिश्चित करें, इस मांग से सम्बंधित एक मांग पत्र इन्होने जिले के उपायुक्त को सौंपा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *