धालभूमगढ़ इलाके की एक किशोरी का शुक्रवार की देर रात 2:00 बजे अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया

देर रात जब परिजन जागे तो पता चला कि किशोरी घर में नहीं है। बताते हैं कि धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दोलकी गांव के रहने वाले आबिद ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है। शनिवार को अचानक किशोरी की हालत बिगड़ी तो उसे घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में पुलिस उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। जहां किशोरी का इलाज चल रहा है। बताते हैं कि घटना के बाद मामले में गांव में पंचायत बैठी। लेकिन आरोपी और उसके परिवार के लोग किशोरी को अपनाने के लिए तैयार नहीं हुए। आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है। परिजनों का कहना है कि किशोरी दिव्यांग है। आबिद अली ने उससे शादी का वादा किया था और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। आबिद की ऊंची पहुंच है। इसी वजह से पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। आबिद को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *