विगत दिनों जमशेदपुर के क़दमा शास्त्रीनगर इलाके मे हुए हिंसा मामले मे भाजपा व विहिप के नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरुद्ध भाजपा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे

सैकड़ों की संख्या मे इस दौरान भाजपा के पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो भी धरने मे शामिल हुए, तमाम भाजपाइयों ने एक स्वर मे पुलीसिया करवाई का विरोध किया, इन्होने हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की राज्य सरकार के दवाब मे जिला प्रशाशन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजा हैं, जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं, राष्ट्रवादी नेताओं को राज्य सरकार के दवाब मे जेल भेजा गया हैं, आज इस धरने के माध्यम से एक विशाल आंदोलन की शुरुवात की गई हैं, 11 मई को घाटशीला और 12 मई को सरायकेला मे भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व मे विशाल धरना दिया जायेगा, इन्होने कहा की यह आंदोलन अब केवल जमशेदपुर का नहीं हैं बल्कि अन्याय के खिलाफ अब यह आंदोलन राज्य भर मे लड़ा जायेगा और आंदोलन तब तक आंदोलन जारी रहेगा ज़ब तक निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *