चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) गुरुवार को नीमडीह के बाड़ेदा टोला बुड़ीबासा में शहीद जिरपा लाया का शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में विधायक सविता महतो शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने शहीद जिरपा लाया के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। विधायक ने कहा वीर पुरुषो के आदर्श पर हमें चलने की आवश्कता है। मौके पर समाजसेवी बिपुल सिंह सरदार, अरुण सिंह सरदार, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, हरिदास महतो, हरे कृष्ण सिंह सरदार, शंकर सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
