चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) आजसू पार्टी द्वारा राज्यभर के सभी जिलों में सामाजिक न्याय मार्च का आयोजन किया। इसके तहत गुरुवार को चांडिल में भी आयोजित न्याय मार्च में आजसू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आजसू कार्यकर्ताओं ने चांडिल बाईपास सड़क से अनुमंडल कार्यालय तक पैदल यात्रा किया। हरेलाल महतो, चंदन वर्मा, चांडिल प्रमुख अमला मुर्मु, आलोमनी देवी, रेखा प्रामाणिक, योगेंद्र नाथ महतो, बैद्यनाथ महतो, दुर्योधन गोप, गोपेश महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।