जमशेदपुर के जोजोबेड़ा इलाके मे टाटा मोटर्स द्वारा स्थापित किये जा रहे सोलर प्लांट मे स्थानीय मजदूरों को नौकरी दिये जाने की मांग को लेकर ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने टाटा मोटर्स कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया

जमशेदपुर के जोजोबेड़ा इलाके मे टाटा मोटर्स द्वारा स्थापित किये जा रहे सोलर प्लांट मे स्थानीय मजदूरों को नौकरी दिये जाने की मांग को लेकर ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले बड़ी संख्या मे ग्रामीणों ने टाटा मोटर्स कंपनी गेट पर प्रदर्शन किया.
इनके द्वारा ढ़ोल नागड़ों के साथ प्रदर्शन जुलुस जोजोबेड़ा से निकाला गया जो पैदल यात्रा करते हुए टाटा मोटर्स कंपनी के साउथ गेट पर पहूंचकर प्रदर्शन मे तब्दील हो गया, इस दौरान सभी ने हाथों मे नौकरी दिये जाने की मांग की तख्तीयां लेकर प्रदर्शन किया, समिति के अध्यक्ष ने कहा की टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा जो सोलर प्लांट निर्माण करवाया जा रहा हैं वहाँ 75 फीसदी स्थानियों को रोजगार दिया जाना चाहिए, इन्होने कहा की इससे पूर्व इलाके मे बाहर के ठेकेदार से काम करवाया गया था और आधा अधूरा काम करवाकर बाहरी ठेकेदार भाग गया, साथ ही मजदूरों को भी वेतन नहीं मिला था, इस कारण अब स्थानीय ठेकेदार को काम और स्थानीय मजदूरों को ही काम दिया जाना चाहिए, ऐसा मांग समिति ने कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *