जमशेदपुर कुडमी जनसभा के द्वारा शहीद रघुनाथ महतो चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की 285 वी जयंती गोपाल मैदान में आयोजित किया गया था इस सम्मेलन में झारखंड पश्चिम बंगाल उड़ीसा आसाम और बांग्लादेश से कुर्मी समाज के लोग ढोल नगाड़े के साथ पहुंचे थे। जनसभा में जमशेदपुर के पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो हर मोहन महतो जयराम महतो शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक हर मोहन महतो ने कहा भूमि समाज जो पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो के किताब का विरोध कर रहा है वह गलत है। भूमिक मुंडा समाज के द्वारा लगाए गए आरोप को गलत बताते हुए कहा कि  चुआड़ विद्रोह के पहले नायक स्वर्गीय रघुनाथ महतो थे। और हम लोग भारत सरकार से मांग करते हैं की संविधान की आठवीं सूची में कुडमी को शामिल किया जाए।
