चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)सागुन सरना क्लब शाशनटांड़ द्वारा आयोजित एक दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का समाजसेवी राकेश वर्मा, मुखिया मनोहर सिंह सरदार एवं चंदन वर्मा ने संयुक्त रुप से शुभारंभ किया।  राकेश वर्मा ने कहा हमारे ग्रामीण क्षेत्र में खेल के प्रति प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों को उचित मंच देने की जरूरत है। इस मौके पर अशोक मुर्मू, राम मुर्मू, संजय किस्कू, माणिक किस्कू, बीर सिंह मुर्मू, अमीर मुर्मू सहित कई लोग उपस्थित थे।
