जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र की रहने वाली मालती सिंह ने अपने भैंसूर अखिलेश्वर कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह एवं उसके सहयोगी विपिन गोस्वामी पर गाली गलौज करने और मारपीट करने पर उतारू होने की लिखित एवं मौखिक शिकायत थाने में किए जाने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है

जमशेदपुर, इसको लेकर गुरुवार को महिला ने जमशेदपुर एसएसपी से फरियाद की गुहार लगाते हुए एक मांग पत्र सौंपा है. महिला ने बताया कि उनके पति टिस्को से सेवानिवृत्त हुए हैं. उनका भैंसुर पड़ोस में ही रहता है. आए दिन भैंसुर का पुत्र अभिषेक एवं उसके सहयोगी विपिन गोस्वामी द्वारा गाली गलौज एवं धमकी दी जाती है. दिए गए आवेदन में श्रीमती मालती सिंह ने बताया है कि विपिन गोस्वामी और अभिषेक सिंह उनका घर खाली करवाने की मंशा से शराब पी कर गली गलौज करते है एवं मारपीट कर घर हड़पना चाहते है. महिला ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा उनके बेटी एवं दामाद को भी आए दिन फोन पर धमकी दी जाती है जिससे उनका पूरा परिवार भयभीत है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *