जमशेदपुर शहर के संस्थापक जे. एन. टाटा के जयंती पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहरवासी संस्थापक दिवस मना रही हैं

शहर के तमाम चौक चौराहों के साथ साथ जुबली पार्क को भी अलौकिक विद्दूत सज्जा से पाट दिया गया हैं, संस्थापक दिवस से पूर्व संध्या पर जुबली पार्क के विद्दूत सज्जा का उद्घाटन किया गया, इस मौके पर टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन नोएल. एन. टाटा, टाटा स्टील के एम.डी टिवी नरेन्द्रन, विपी सी.एस चाणक्य चौधरी समेत कई अतिथियों ने बटन दबाकर विद्दूत सज्जा का उद्घाटन किया, वैसे लगातार आगामी पांच तारिक तक जुबली पार्क समेत पुरे शहर मे विद्दूत सज्जा का आनंद शहरवासी उठा सकेंगे, जुबली पार्क मे अलग अलग विद्दूत सज्जा के माध्यम से संस्थापक जे. एन. टाटा के जीवन पर प्रकाश डाला गया हैं, वैसे इस बार भी न केवल जुबली पार्क बल्कि पुरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया हैं, उद्घाटन समारोह मे मौजूद अतिथियों ने संस्थापक दिवस के मौके पर पुरे शहरवासियों को अपनी शुभकामनायें दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *