जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के विद्यापति सभागार में स्व. नोखे लाल मिश्र ट्रस्ट के द्वारा स्व. नोखेलाल मिश्र की 112वीं जयंती मनाई गई

Spread the love

जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित मिथिला सांस्कृतिक परिषद् के विद्यापति सभागार में स्व. नोखे लाल मिश्र ट्रस्ट के द्वारा स्व. नोखेलाल मिश्र की 112वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके द्वारा किये गए कार्यो याद करते हुए उनके पथप्रदशक पर चलने की संकल्प ली।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ एम. सी. मधुकर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर अशोक झा अविचल सहित समाज के गणमान्य लोगों ने नोखे लाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवम द्वीप प्रज्वलित कर किया इस मौके पर अतिथियों ने संयुक्त बिहार और अपने शहर में नोखेलाल मिश्र द्वारा किए गए कार्य की व्याख्या की। नोखेलाल मिश्र का जन्म समाज, राष्ट्र और विशेष कर बिहार के उत्थान के लिए हुआ था। स्व. मिश्र बिहार और बिहारियों की अस्मिता कैसे अक्षुण्ण रहे इसके लिए अपने जीवन पर्यंत कार्य किया। उनके ही संघर्ष का फल है कि जमशेदपुर और सरायकेला और खरसावां बिहार का अंग बना रहा और वर्तमान में झारखंड में अवस्तिथ है इधर उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए पथ पर चलने का संकल्प लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *