चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)गुरुवार को ईंचागढ थाना क्षेत्र के सिल्ली – रांगामाटी मार्ग पर चुनचुड़िया गांव के पेट्रोल पंप के पास पिछे से ऑटो टेंपो को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो में सवार करीब 8 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में 6 से 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को मिलन चौक स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सात लोगों को मुरी सिंहपुर नर्सिंग होम रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुरी से दो लोगों को रांची रिम्स रेफर किया गया है। मुरी में इलाज के दौरान एक आठ वर्षीय बच्ची पुनम कुमारी की मौत हो गई। सभी लोग पातकुम नवकुंज कीर्तन सुनने जा रहे थे। ऑटो में सवार सभी घायल इचागढ़ के डुमरा गांव के बताया जा रहा है। ईंचागढ पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।