सेवा भारती एवं तुलसी भवन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान मे कल यानी 18 फ़रवरी से तीन दिवसीय नेचुरल थेरेपी कैम्प का आयोजन तुलसी भवन प्रांगण मे होने जा रहा

सेवा भारती एवं तुलसी भवन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान मे कल यानी 18 फ़रवरी से तीन दिवसीय नेचुरल थेरेपी कैम्प का आयोजन तुलसी भवन प्रांगण मे होने जा रहा हैं, कमर और घुटनों के दर्द से परेशान रहने वाले मरीज यहाँ पहूंचकर इसका लाभ उठा पाएंगे.

आयोजकों के अनुसार कमर व घुटनो का दर्द उम्र के साथ साथ बढ़ता हैं और लोग दवाइयों का उपयोग करने लगते हैं जिससे शरीर मे उसका साइड इफेक्ट भी होता हैं, नेचुरल थेरेपी भारत की काफ़ी प्राचीन इलाज पद्धति हैं जिसका इस्तेमाल केवल भारत ही नहीं बल्कि कई देशों मे होता हैं और कुछ ही दिनों मे लोग पूर्णतः दर्द से छुटकारा पाते हैं, जमशेदपुर मे आयोजित होने वाले इस कैम्प मे भी इस इलाज के पद्धति का इस्तेमाल किया जायेगा, राजस्थान से आये चिकित्सकों के द्वारा यहाँ मरीजों का इलाज किया जायेगा, 18 फ़रवरी को सुबह 11 बजे से इस कैम्प की शुरुवात तुलसी भवन प्रांगण मे होगी जो लगातार तीन दिनों तक चलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *