राजखरसावां में आजसू का प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित,कृष्णा चंद्र महतो बने अध्यक्ष

Spread the love

खरसावां प्रखंड अंतर्गत राजखरसावां के नया बाजार दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक विधानसभा प्रभारी संजय जारिका की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आजसू पार्टी का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से कृष्णा चंद्र महतो को प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष आलोक डे, प्रखंड उपाध्यक्ष ऋषि दास, प्रखंड सचिव कार्तिक गोप, प्रखंड संगठन सचिव के रूप में गुरु चरण माहली, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनिल डे व उप कोषाध्यक्ष लालजी जारिका को मनोनीत किया गया। मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन महतो, जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार साह, झंटू महतो, अंगूर महतो, प्रखंड प्रभारी शंभू मंडल,कार्तिकी गोप, अभिमन्यु महतो,कपिलदेव महतो,मंसाराम महतो,दीनबंधु बेसरा,सूरज महतो,सनातन महतो समेत काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *