जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत पटमदा बोड़ाम प्रखंड के सहिया संघ के संरक्षक विमल बैठा जी के नेतृत्व में सहिया बहनों ने आज अपनी जायज मांगों को पटमदा अंचल के BDO मेडम श्रीमती पियुषा शालीना डोना मिंज दोना मिंज के समक्ष रखा।।विमल बैठा जी ने सहिया बहनों की ओर से अपनी बातों को रखते हुए कहा सरकार द्वारा निम्नतम राज्य के मजदूरों के लिए जो सरकारी रेट रखा गया है।। वह भी हमारे सहिया बहनों को नहीं मिलता एक दिन की मजदूरी के हिसाब से उनके हिस्से में मात्र ₹60 आता है।।ऐसे में सरकार द्वारा सभी सरकारी योजनाओं को सहिया बहनों के ही सहयोग से आम जनता तक पहुंचाया जाता है।।वह लगातार दिन रात मेहनत करते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करती है।। सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का जिम्मा सहिया बहनों के हाथ है।।पर उन्हें ही सरकारी वेतन के रूप में कोई वेतन नहीं मिलता मात्र उन्हें ₹2000 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाता है।। ऐसे में सहिया बहनों का घर परिवार चलाना मुश्किल है।। वर्तमान सरकार सहिया बहनों से जिस तरह काम कराया जाता है।।उस हिसाब से उन्हें वेतन भी दिया जाना चाहिए।। पटमदा अंचल BDO मेडम श्रीमती पियुषा शालीना डोना मिंज द्वारा आश्वासन दिया गया कि वह हमारी मांगों को जमशेदपुर उपयुक्त महोदया के समक्ष सहिया बहनों की मांगों रखेंगी और वह भी सहिया बहनों की मांगो को समर्थन करती है।।आज इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री बिजय सोय अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति शमीर खान मिडिया प्रभारी शेखर कैर्बत एवं काफी संख्या में सहिया बहनों की उपस्थिति रही।।