जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने अपनी मांगों से उपायुक्त को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ताकि लंबित उनके समान काम के तहत समान वेतन उन्हें मिल पाए

-जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गृह रक्षा वाहिनी के जवानों ने अपनी मांगों से उपायुक्त को अवगत कराते हुए एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ताकि लंबित उनके समान काम के तहत समान वेतन उन्हें मिल पाए

2017 में ही एक आदेश पारित हुआ था जिसमें गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को समान काम के तहत समान वेतन दिया जाना था जहां इस आदेश के खिलाफ एक याचिका डाली गई जिसे 12 जनवरी 2023 में हाई कोर्ट द्वारा खारिज कर दिया, बावजूद इसके गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को समान काम के तहत समान वेतन नहीं मिलने से सभी जवान उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और उपायुक्त को कोर्ट द्वारा निरस्त याचिका की कॉपी सौपते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा ताकि आदेशानुसार इन्हें समान काम के तहत समान वेतन मिले, साथ ही साथ उन्होंने आरोप लगाया कि रांची में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को राइफल ड्यूटी दी जाती है पर पूर्वी सिंहभूम जिले में इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है इन्हें चौकीदार की ड्यूटी दी जा रही है उन्होंने उपायुक्त से मांग की कि जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरी की जाए उन्होंने कहा कि अगर इनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो राज्य के प्रत्येक जिले में गृह रक्षा वाहिनी के जवान सड़क पर उतरने का काम करेंगे एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे जिसकी जवाबदेही सरकार की होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *