रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू
बुंडू: नक्सलियों के झारखंड बंद का ऐलान को देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। रांची टाटा रोड एनएच 33 समेत अन्य क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है। बंद से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। सड़क पर आवागमन करने वालों यात्रियों और मालवाहक वाहनों के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरतने के लिए इंतजाम किया है। दशम फॉल थाना बुंडू थाना तमाड़ थाना रांची टाटा के nh-33 पर बीते रात से ही सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया इधर नक्सलियों द्वारा कोई बड़ी घटना को अंजाम ना दें उसको लेकर रांची टाटा रोड पर भी पुलिस अपनी गस्ती को बढ़ा दी गई है। इधर नक्सली बंदी को लेकर बुंडू के तमाम दुकाने बंद देखा गया और रांची टाटा रोड पर गाड़ियां काफी कम नजर आ रही है बंदी को लेकर यात्री बसें भी कम नजर आ रही है
रीजनल कमेटी मेंबर व 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के विरोध में भाकपा माओवादी ने 22 जनवरी को 24 घंटे के लिए झारखंड बंद का ऐलान किया है। इसकी जानकारी झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता आजाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
