परिवर्तन और विकास के मुद्दे के साथ भगवंत सिंह रूबी ने फूँका चुनावी बिगुल, रामगढ़िया सभा का चुनाव 29 जनवरी को, 361 सदस्य चुनेंगे नया अध्यक्ष

Spread the love




रामगढ़िया सभा, साकची में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज़ हो गयी हैं, जिसमे एक प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी ने परिवर्तन और विकास के वादे के साथ 29 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। गुरुवार देर शाम को उन्होंने सदस्यों के साथ बैठक कर अपना घोषणा पत्र साझा करते हुए सकारत्मक परिवर्तन का वादा किया।
सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी भगवंत सिंह रूबी ने कहा कि वे रामगढ़िया सभा की संगत के लिए हरवक्त उपलब्ध रहेंगे और उनकी यह भी प्राथमिकता होगी कि सभा में और नए सदस्य भी बनाये जाएँ।
उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के साथ मिलकर रामगढ़िया सभा और समाज के सदस्यों के बीच भाईचारा, प्रेम, स्नेह और सम्मान को बढ़ावा देकर रामगढ़िया सभा की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाएंगे।
पारदर्शिता और स्पष्ट भूमिकाओं के साथ बेहतर सेवा के लिए रामगढ़िया सभा के संविधान में संशोधन की भी बात भगवंत सिंह रूबी ने कही। साथ ही साथ रामगढ़िया समाज के मेधावी तथा योग्य छात्र-छात्रओं को हर संभव मदद के साथ सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया छात्रवृत्ति शुरू करना की उनकी योजना है।
उन्होंने कहा कि रामगढ़िया समुदाय को सर्वोत्तम सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने के साथ उन्होने आश्वस्त किया कि रामगढ़िया सभा को एक नई ऊंचाई पर लेकर जाने का भरसक प्रयास करेंगें।
गणमान्य अथिति के रूप में भूपेंद्र सिंह भामरा, निर्मल सिंह पानेसर, हरजीत सिंह बिट्टू, संता सिंह मथारू, बूटा सिंह, गुरपाल सिंह, मंजीत सिंह माल्टू, सुरेंद्र सिंह व रविंदर सिंह बैठक में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *