चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)विगत कई दिनों से चांडिल में मोटर ऑपरेटर को मानदेय नहीं मिलने पर पेयजल आपूर्ति बंद थी। जनप्रतिनिधियों ने बैठक कर पंप ऑपरेटर को 25 जनवरी तक मानदेय देने का आश्वासन दिया गया। इस आश्वासन के बाद चांडिल बाजार, डैम रोड, रुचाप, चांडिल स्टेशन बस्ती के लोगों को मकर संक्रांति पर पानी मिलने का रास्ता साफ हुआ। बैठक में चांडिल के मुखिया मनोहर सिंह सरदार, रसुनिया मुखिया मंगल मांझी, अमला मुर्मू, उप प्रमुख रामकृष्ण महतो, खगेन महतो सहित कई लोग उपस्थित।
