वृहद झारखण्ड जनाधिकार मंच के केंद्रीय कार्यालय कुचाई में मंगलवार को प्रखण्ड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा के नेतृत्व में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा का 120 वां जयंती मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक, संपादक, शिक्षाविद् और 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे।उनकी कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। ओपनिवेशिक भारत में जयपाल सिंह मुंडा सर्वोच्च सरकारी पद पर थे। इसके बाद जयपाल सिंह देश में आदिवासियों के अधिकारों की आवाज बन गए। वही खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष राजू मुंडा ने कहा कि कोल्हान प्रमंडल खनिज संपदा से संपन्न क्षेत्र होने के बावजूद भी यहां के आम जनता गरीबी और भुखमरी की जिंदगी जीने को विवश हैं आज तक यहां के जनप्रतिनिधि आम जनता का विकास के नाम पर सिर्फ अपना विकास करने का कार्य किया है मंच की ओर से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को हम समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। मौके पर केन्द्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय, सरायकेला खरसावां युवा मंच के जिला अध्यक्ष बिरसा बंकिरा, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा,खरसावां प्रखण्ड अध्यक्ष राजू मुंडा, भारत उरांव, जादू मुंडा, राजेश तियू, सोमरा उरांव आदि उपस्थित थे।