रिपोर्टर जितेन सार बुंडू
लोकेशन बुंडू अनुमंडल
दशम फॉल थाना क्षेत्र के काजीबारु गांव में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर पुत्र अर्जुन मुंडा ने अपने पिता बुधू मुंडा(76 वर्ष) की हत्या टांगी से मारकर कर दी। घटना बुधवार की है, लेकिन ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह बुधू मुंडा का शव खेत में पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारे पुत्र अर्जुन मुंडा (35 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। मृतक बुंधू मुंडा के भतीजी समली एवं भतीजा सोमरा मुंडा ने बताया कि अर्जुन मुंडा शराब का आदी है। शराब के लिए वह बार-बार अपने पिता से पैसों की मांग करता था तथा उनसे झगड़ता भी रहता था। सोमरा मुंडा ने बताया कि अर्जुन मुंडा ने गत वर्ष भी पिता को मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। रिम्स, रांची में लंबे समय तक इलाज भी छला था। भतीजा सोमरा मुंडा ने बताया कि बुधवार सुबह शराब के लिए पैसे न देने पर बाप-बेटे में झगड़ा हुआ था।आखिर में बेटा ने पिता का हत्या ही कर दिया.