6 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से होगा पुल का निर्माण, लोगो में हर्ष

Spread the love



चांडिल। कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के सोभा नदी में चौड़ा और सीसी के बिच पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट अनावरण कर किया। विधायक सविता ने कहा कुकड़ू के जनता के बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा किया गया। उन्होने कहा पुल का निर्माण 6 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। इस पुल का निर्माण होने से दर्जनों गांव जैसे डाटम, सीसी, चौड़ा, कुकड़ू आदि के लोगो को पश्चिम बंगाल यातायात में काफी सुविधा होगी। सोभा नदी में पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला द्वारा किया जाएगा। विधायक ने कहा जल्द ही क्षेत्र के सभी खराब पड़े सड़कों का मरम्मती कराया जाएगा। इस दौरान विधायक ने संवेदक को पुल निर्माण का कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। मौके पर शक्तिपद महतो, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, इंद्रजीत महतो, पंचानन पातर, शमशेर अली, मंगल चंद्र महतो, नव किशोर हांसदा, संजय महतो, सपन महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *