चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड श्रमिक संघ के द्वारा जोहार सह आभार रैली स्थगित कर दिया गया। प्रेस वार्ता आयोजित कर झारखंड श्रमिक संघ के केंद्रीय संयोजक शैलेंद्र मैथी ने इस बात कि जानकारी दिया। उन्होंने कहा यह रैली उरमाल एनएच 33 से फदलगोड़ा काली मंदिर तक होने वाली थी। मैथी ने कहा केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसी के द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को परेशान करने के काम कर रही जिसे झारखंड श्रमिक संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर रिजु मांझी, प्रफुल्ल सिंह मुंडा, सुखराम टूडू, सुकलाल मांझी, दिलीप प्रमाणिक, कोकिल सिंह मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे।
