हैंसालोंग गांव में कइ लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ली

चांडिल। कुकडू प्रखंड के हैंसालोंग गांव के करीब 30 लोगों ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चांडिल प्रखंड के चिलगु प्रधान कार्यालय में सभी लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। आजसू में शामिल होने वाले लोगों को केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता लेने वालों में अदालत महतो, कृष्णा महतो, बाउरी महतो, पूर्ण चंद्र महतो, सदानंद महतो, सुकदेव महतो, किरीटी महतो, बासुदेव महतो, अजित महतो, कोकिल महतो, कालो सोना महतो, इंद्र नाथ महतो, गुरुपद महतो, मंगल चंद्र महतो समेत अन्य लोग शामिल हैं। मौके पर केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा कि अभी चुनाव को काफी समय है, लेकिन विरोधियों की नींद हराम हो चुकी हैं। विरोधियों को अहसास हो चुका है कि इस बार ईचागढ़ विधानसभा की जनता जागरूक हो गई हैं और जनता इस बार सही निर्णय करेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *