चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी)रविवार को चौका में ब्रेक थ्रू साइंस सोसाइटी सरायकेला खरसावां झारखंड चैप्टर की ओर से छात्रों के बीच एक दिवसीय क्विज कंपटीशन सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ब्रेक थ्रू साइंस सोसायटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हाई बारिक उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि आज के समाज में जिस तरह से लोगों के बीच अंधविश्वास कुरीति फैल रही है, एवं इस से लोगों को जो शोषण हो रहा है, इसका एकमात्र मुक्ति वैज्ञानिक चिंतन पद्धति है। इस मौके पर चैतन महतो, बिरेन महतो, अनादि कुमार, गोवर्धन बेसरा, राजू महतो, मनोज कुमार महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।
