श्री श्याम जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर, चांडिल।(जगन्नाथ चटर्जी) श्री श्याम कला भवन चांडिल के तत्वाधान में आयोजित होने वाले 26 वां श्री श्याम जन्मोत्सव कार्यक्रम कि तैयारी अंतिम चरण पर है

विवेकानंद केन्द्र मे कार्यकम को लेकर विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। जन्मोत्सव कार्यकम को लेकर चांडिल सहित आस पास के क्षेत्रो मे प्रचार वाहन के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है आगामी 3 नवंबर से 5 नवंबर तक चांडिल में श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पिछले 25 वर्षों से लगातार चांडिल में श्री श्याम जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। बाबा श्याम का प्रचार रथ पूर्वी सिंहभूम के गालूडीह, घाटशिला, मुसाबनी होते हुए कांड्रा, सरायकेला, सिनी एवं पश्चीम बंगाल के बलरामपुर, बड़ाबाजार सहित कई जगहों में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर अध्यक्ष संजय चौधरी, संयोजक संजय शर्मा, दुर्गा चौधरी, राजीव साव, रोहित चौधरी अश्विनी शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *