हर्षोल्लास के साथ के संग मनाया गया भगवन चित्रगुप्त पूजा

Spread the love

श्री चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा , टेल्को मंदिर परिसर में श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतिमा के स्थापना के पश्चात प्रथम चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने चित्रांशों के कुलदेवता महाराज चित्रगुप्त साथ ही साथ कलम-दावात का पूजन कर आशीर्वाद लिया Iइस मौके पर सर्वप्रथम भक्तों ने भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किया।इस दौरान कलम दवात का पूजन भी हुआ। वहीं सामूहिक रूप से लोगों ने पूजा-अर्चना के बाद आरती और हवन कर भगवान चित्रगुप्त के प्रति अपनी आस्था व श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।पूजन अनुष्ठान में राकेश रंजन मुख्य यजमान थे। पूजन अनुष्ठान पुरोहित नन्द लाल मिश्रा एवं सुजीत कुमार पाठक के द्वारा संपन्न कराया गया I संध्या में 11 पुरोहितों के द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज की महाआरती की गयी , इस आरती में जिले में 22 मंडलों के भक्तों ने सम्मिलित होकर चित्रगुप्त महाराज की महाआरती की।

इस अवसर पर अनूप रंजन , राकेश रंजन रश्मि नारायण , राजेश नारायण , सि०उदय भास्कर , संजीव श्रीवास्तव , दीपक सिन्हा , नंदन राजा , राकेश मोहन सिन्हा , के ० वी ० पी सिन्हा शशि भूषण सिन्हा सिन्हा , सुनील कुमार सिन्हा , प्रभात रंजन , विक्रांत शेखर , अजय कुमार सिन्हा , अरविन्द सिन्हा , आर ०बी शरण , गायत्री दास , राजेश गुप्ता , अंजु शाह चौधरी सम्मिलित हुए,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *