दीपावली में बंगाली समुदाय के लोग विशेष रुप से काली मां की पूजा करते हैं। मां काली की पूजा के लिए आकर्षक पांडाल बनाये गए हैं। वहीं लोग अपने अपने घरों में लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा अर्चना करते हैं। दीपावली में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भक्तो पर होती है। लक्ष्मी को धन की देवी भी कहा जाता है।
दीपावली में लोग अपने अपने घरों को आकर्षक विद्युत सज्जा तथा दीयों से जगमगा कर उत्सव मनाया रहे हैं। बच्चे बच्चियों द्वारा फुलझड़ी, पटाखा, रॉकेट बम, सुतली बम समेत कई तरह के पटाखों को फोड़कर जश्न मना रहे हैं। हर तरफ रोशनी और प्रकाश का नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है। बच्चे, युवा वृद्ध, महिला सभी दीपावली के मौके पर एकसाथ पूजा अर्चना कर खुशियां मानते नजर आए। दीपावली में तरह तरह की मिठाईयां पर्व को खास बना देती हैं,