जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली की धूम है, हर कोई अपने- अपने स्तर से दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे

जमशेदपुर: लौहनगरी जमशेदपुर में दीपावली की धूम है. हर कोई अपने- अपने स्तर से दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं. इन सबके बीच जमशेदपुर उपायुक्त ने रविवार को गोलमुरी स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय पहुंची और छात्र- छात्राओं संग मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उपायुक्त ने बच्चों को मिठाईयां, फुलझड़ियां और अन्य उपहार दिए. मौके पर उपायुक्त ने छात्र- छात्राओं से खुलकर बातें की और अपने अनुभव साझा किए. उपायुक्त विजया जाधव ने बच्चों से सावधानी पूर्वक पटाखे चलाने की अपील की. उन्होंने सौहाद्रपूर्ण तरीके से दीपोत्सव मनाने और किसी भी परेशानी होने पर बेझिझक होकर जानकारी देने की अपील की. उपायुक्त ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और आपकी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगाने की सलाह दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *