नीमडीह एवं कुकडू प्रखंड में आजसू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

Spread the love

चांडिल। मंगलवार 18 अक्टूबर को चांडिल डैम – शीशमहल में आजसू पार्टी के प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह के तैयारी जोरों पर चल रही हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शनिवार को नीमडीह एवं कुकडू प्रखंड में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कुकडू हाट तोला में प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई और नीमडीह के जामडीह में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिगंबर सिंह सरदार ने किया। बैठक में प्रमंडलीय सम्मेलन को लेकर आजसू पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विस्तृत चर्चा की और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार किया गया। इस दौरान हरेलाल महतो ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी से जुड़े सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपना दायित्व निभाएं। कमी खामियों पर आपस में विचार विमर्श कर समाधान करें। हरेलाल महतो ने कहा सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के दस हजार पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे और संगठन के नीति सिद्धांत तथा विचारधारा की शपथ दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *